देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : 26वें कोलकाता फिल्म महोत्सव में 131 फिल्में दिखायी जाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा है कि सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपुर संसार’ की ‘स्क्रीनिंग’ आठ से 15 जनवरी तक आयोजित किये जा रहे 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उद्घाटन समारोह के दौरान की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन जनवरी पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा है कि सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपुर संसार’ की ‘स्क्रीनिंग’ आठ से 15 जनवरी तक आयोजित किये जा रहे 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उद्घाटन समारोह के दौरान की जाएगी।

राज्य के लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री बिस्वास ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सात दिवसीय महोत्सव की शुरुआत दो दिग्गजों- सत्यजीत रे और सौमित्र चटर्जी को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी।

गौरतलब है कि रे की इस वर्ष जन्म शताब्दी है। चटर्जी का पिछले साल नवंबर में कोविड-19 के बाद की ​​समस्याओं के चलते निधन हो गया था।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान महोत्सव के आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे बिस्वास ने कहा कि कुल 131 फिल्में शहर के विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी, जिनमें नंदन और रवींद्र सदन भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन फिल्मों में फीचर, लघु फिल्में और वृत्तचित्र शामिल होंगे।

बैठक में मौजूद सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री इंद्रनील सेन ने पत्रकारों को बताया कि आयोजन समिति को 45 देशों से 1,170 प्रविष्टियां मिलीं, जिनमें से 131 का चयन फिल्म महोत्सव के लिए किया गया।

वार्षिक महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सत्यजीत रे स्मारक व्याख्यान, फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा दिया जाएगा। इस वर्ष का विषय ‘मुख्यधारा के भारतीय सिनेमा में सामाजिक उत्तरदायित्व’ है।

आयोजन समिति के सदस्य, अभिनेता-निर्देशक परमब्रत चटर्जी ने कहा कि फेडरिको फेलिनी की छह फिल्में भी महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के टिकट और ‘डेलीगेट कार्ड’ ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी