देश की खबरें | लेह से लौटे सभी श्रमिक भाइयों का स्वगत : सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. से सोमवार को यहां पहुंचे 55 श्रमिकों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश के अन्य हिस्सों में फंसे श्रमिकों को भी वापस लाया जायेगा ।

जियो

से सोमवार को यहां पहुंचे 55 श्रमिकों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश के अन्य हिस्सों में फंसे श्रमिकों को भी वापस लाया जायेगा ।

सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से दूरस्थ क्षेत्र लेह में फंसे 55 झारखण्डवासियों की आज हवाई मार्ग द्वारा राज्य वापसी हुई। रांची हवाई अड्डे पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं मंत्री बादल पत्रलेख ने उनका स्वागत किया और वहां से उनके गंतव्य के भेजा गया ।

यह भी पढ़े | मणिपुर कोर्ट ने बीजेपी में शामिल होने वाले 7 कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, स्पीकर योग्यता पर लेंगे फैसला.

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लेह से सैकड़ों किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती दुर्गम नुब्रा घाटी से झारखण्ड के श्रमिक भाईयों का दूसरा जत्था हवाई मार्ग से रांची पहुंच गया और उनसभी को जोहार (स्वागत) ।’’

इससे पूर्व 29 मई को लेह से 60 श्रमिकों के रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डा पहुंच कर उनका स्वागत किया था ।

यह भी पढ़े | COVID-19 लॉकडाउन: 80 दिनों बाद फिर से खुले तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट, आम लोगों का प्रवेश दो दिनों तक प्रतिबंधित.

सोरेन ने कहा कि हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को विधिवत तरीके से लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और विभिन्न राज्यों में फंसे अन्य श्रमिकों को भी शीघ्र वापस लाया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि झारखंड में प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने का सिलसिला चल रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने सबसे पहले हवाई जहाज से मजदूरों को वापस लाने की मांग केंद्र सरकार से की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रवासी मजदूर देश के कोने कोने में हैं और वह भारी तनाव में हैं जिसे देखते हुए प्रवासी मजदूरों को सकुशल और सुरक्षित लाने का सिलसिला तब तक जारी रहेगा , जब तक सभी वापस नहीं आ जाते।

उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में विशेष ट्रेनों और बसों के माध्यम से

लगभग छह लाख मजदूरों को वापस लाया जा चुका है ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन राज्यों से हमारी सरकार लगातार संपर्क में हैं जहां प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं,उन राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे इन मजदूरों को वापस भेजने में सहयोग करें।

इससे पूर्व राज्य में अंडमान निकोबार और मुंबई से भी श्रमिकों को निजी

संस्थाओं की मदद से हवाई मार्ग से वापस लाया जा चुका है।

इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी