विदेश की खबरें | सप्ताहांत में अब 50,000 प्रवासी श्रमिकों को सामुदायिक स्थान पर जाने की अनुमति होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर की डॉर्मिटरी में रहने वाले एवं श्रम प्रधान क्षेत्रों में कार्यरत 50,000 प्रवासी कामगारों को 26 अप्रैल से सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों पर समुदाय के बीच जाने की अनुमति होगी, जो पहले अनुमेय 30,000 की सीमा से अधिक है।

सिंगापुर, 23 अप्रैल सिंगापुर की डॉर्मिटरी में रहने वाले एवं श्रम प्रधान क्षेत्रों में कार्यरत 50,000 प्रवासी कामगारों को 26 अप्रैल से सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों पर समुदाय के बीच जाने की अनुमति होगी, जो पहले अनुमेय 30,000 की सीमा से अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सप्ताह के अन्य दिनों में, इस सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 कर दिया जाएगा।

मुख्य रूप से भारत, बांग्लादेश और चीन से आए प्रवासी श्रमिक डॉर्मिटरी के बाहर लगभग आठ घंटे तक बिता सकते हैं, चाहे वह कार्यदिवस में हो या सप्ताहांत में।

गौरतलब है कि टीकाकरण की स्थिति की जांच आदि प्रतिबंधों को अगले मंगलवार तक हटा लिया जाएगा। जिन प्रवासी श्रमिकों ने टीका नहीं लगवाया है उन्हें भी समुदाय के भीतर गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही मनोरंजन केंद्रों पर जाने से पहले निकास पास के लिए आवेदन करने या प्री-विजिट एंटीजन रैपिड जांच की आवश्यकता नहीं होगी।

हालांकि मनोरंजन केंद्र के अलावा अन्य जगहों पर, सभी प्रवासी श्रमिकों जिन्होंने टीकारकरण करवा लिया है या नहीं करवाया है, को अभी भी निकास पास के लिए आवेदन करना होगा और समुदाय में उन स्थानों के बारे में इंगित करना होगा जहां वे जा रहे होंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह ''लोकप्रिय स्थानों पर भीड़ का प्रबंधन करने के लिए'' है।

जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) आवेदन संख्या की निगरानी करेगा।

सिंगापुर के वित्त मंत्री एवं राष्ट्रीय कोविड-19 कार्यबल के सह-अध्यक्ष लॉरेंस वोंग ने कहा कि सरकार अभी भी प्रवासी श्रमिकों पर प्रतिबंध इसलिए लगा रही है क्योंकि डॉर्मिटरी में रहने वाले श्रमिकों के हालातों के मुताबिक उनकी जान को अधिक जोखिम है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ''हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे सुरक्षित रहें और इसलिए, कुछ नियंत्रण उपाय अभी भी लागू हैं। लेकिन स्पष्ट रूप से, हम प्रवासी श्रमिकों और छात्रावासों में चीजों को आसान बनाने की उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।''

फाल्गुनी अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\