Rishabh Pant: टीम इंडिया की जर्सी पहनकर भावुक हुए ऋषभ पंत, कहा- उम्मीद है कि इसे यादगार बना पाऊंगा

पंत ने कहा, ‘‘यहां टीम को देखना और उनसे फिर से मिलना, समय बिताना, उनके साथ मौज-मस्ती करना, उनसे बातचीत करना, मुझे वाकई बहुत अच्छा लगा.’’ पंत 13 आईपीएल मैचों में 446 रन बनाने के बाद धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं. न्यूयॉर्क शहर के बाहरी इलाके में केंटियाग पार्क में भारत के नेट्स पर दुबले-पतले और फिट पंत अच्छी लय में दिखे.

ऋषभ पंत (Photo : X)

न्यूयॉर्क: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांच जून को जब नासाउ काउंटी मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच के लिए भारत की जर्सी पहनेंगे तब तक उनकी भयानक कार दुर्घटना को 527 दिन हो चुके होंगे. वह इस मुकाबले में खेलने के लिये बेताब हैं . पंत ने 2022 में भीषण कार दुर्घटना के बाद भावनात्मक वापसी करते हुए इस साल 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स की नीली जर्सी पहनी थी लेकिन वह नीले रंग की एक अलग जर्सी पहनने के लिए अधिक उत्सुक हैं- भारत की नीली जर्सी.

एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से पूर्व भारत के पहले नेट सत्र के इतर पंत ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कहा, ‘‘भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर वापस आना एक अलग ही अहसास है. यह कुछ ऐसा है जिसकी मुझे बहुत याद आती थी... उम्मीद है कि मैं इसे भुना पाऊंगा और यहां से बेहतर प्रदर्शन करूंगा.’’ ICC T20 World Cup 2024: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, कहा- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह और ट्रैविस हेड का रहेगा दबदबा

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 15 महीने तक रिहैबिलिटेशन से गुजरने वाले पंत के साथ इस बातचीत के दौरान टीम के साथी सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे. पंत ने उस समय को याद किया जब उनकी मौजूदगी ने उन्हें एनसीए में अपने चोट प्रबंधन कार्यक्रम के अकेलेपन से निपटने में मदद की थी.

पंत ने कहा, ‘‘यहां टीम को देखना और उनसे फिर से मिलना, समय बिताना, उनके साथ मौज-मस्ती करना, उनसे बातचीत करना, मुझे वाकई बहुत अच्छा लगा.’’ पंत 13 आईपीएल मैचों में 446 रन बनाने के बाद धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं. न्यूयॉर्क शहर के बाहरी इलाके में केंटियाग पार्क में भारत के नेट्स पर दुबले-पतले और फिट पंत अच्छी लय में दिखे.

पंत ने भविष्य में अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ने की संभावनाओं के बारे में भी बात की. उन्हें लगता है कि टी20 विश्व कप इसमें अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ खास देशों में खेलने के आदी हैं लेकिन यह एक अलग संभावना है. इसने खेल के लिए एक अलग रास्ता खोल दिया है क्योंकि मुझे लगता है कि क्रिकेट दुनिया भर में बढ़ रहा है और... यहां टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट के साथ-साथ अमेरिकी क्रिकेट के लिए भी अच्छा होगा.’’

उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली ड्रॉप इन पिचों और तेज धूप के बारे में बात की जिसके वह और बाकी टीम आदी हो रहे हैं. पंत ने कहा, ‘‘नई पिचें हैं. मैं अभी परिस्थितियों के हिसाब से ढल रहा हूं. यहां सूरज थोड़ा तेज चमक रहा है इसलिए यहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढल रहा हूं. देखते हैं क्या होता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड