जरुरी जानकारी | हम हर चार साल में एक नया एचडीएफसी बैंक बनाएंगे: प्रबंध निदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी शशिधर जगदीशन ने शनिवार को कहा कि उनका लक्ष्य हर चार साल में एक नया एचडीएफसी बैंक बनाने का है।

मुंबई, एक जुलाई एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी शशिधर जगदीशन ने शनिवार को कहा कि उनका लक्ष्य हर चार साल में एक नया एचडीएफसी बैंक बनाने का है।

मूल कंपनी एचडीएफसी के साथ एचडीएफसी बैंक का विलय हाल में सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।

जगदीशन ने शनिवार को एचडीएफसी बैंक में शामिल हुए एचडीएफसी के 4,000 से अधिक कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि भविष्य उज्ज्वल है, और विलय की संभावनाओं को साकार करने का काम अब शुरू हो रहा है।

उन्होंने कहा, ''वित्तीय और बंधक सेवाओं का कारोबार बहुत तेजी से बढ़ने वाला है। एक संयुक्त इकाई के रूप में एचडीएफसी बैंक - एक बड़े और बढ़ते वितरण नेटवर्क और ग्राहक आधार, पर्याप्त से अधिक पूंजी, संपत्ति की स्वस्थ गुणवत्ता और लाभप्रदता और अच्छे मुनाफे के साथ वृद्धि के लिए सबसे अच्छी स्थिति में होगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''जिस गति से हमने बढ़ने का लक्ष्य रखा है, उसके अनुसार हम हर चार साल में एक नया एचडीएफसी बैंक बना सकते हैं।''

एचडीएफसी बैंक ने विलय के पहले दिन से अपने ब्रांड को फिर से स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत एचडीएफसी लिमिटेड की सभी 500 से अधिक शाखाओं और कार्यालयों को एचडीएफसी बैंक के रंग में रंगा जा रहा है। अधिकारियों का अनुमान है कि यह कवायद अगले 24 घंटों में पूरी हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी