खेल की खबरें | हम आखिर तक मैच में बने हुए थे: हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के चौथे मुकाबले में सात रन से हार का सामना करने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को यहां कहा कि टीम ने अगर एक और ओवर में बड़ा स्कोर बनाया होता तो मैच का परिणाम कुछ और होता।

मुंबई, 17 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के चौथे मुकाबले में सात रन से हार का सामना करने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को यहां कहा कि टीम ने अगर एक और ओवर में बड़ा स्कोर बनाया होता तो मैच का परिणाम कुछ और होता।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ हम पूरे मैच में जीत हासिल करने की दौड़ में बने हुए थे। इस मैच में सिर्फ एक ओवर ही अंतर पैदा कर सकता था।’’

तीस गेंद में 46 रन की आक्रामक पारी खेलने वाली हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ अगर मैं आखिर तक क्रीज पर होती तो चीजें बदल सकती थीं लेकिन दुर्भाग्य से मैं आउट हो गयी। मुझे हालांकि ऋचा और दीप्ति पर भरोसा था। ’’

भारतीय टीम को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 41 रन चाहिए थे लेकिन 18वें ओवर में सिर्फ तीन रन बने।

उन्होंने इसे टीम के लिए नुकसानदेह करार देते हुए कहा, ‘‘ 18वें ओवर में जब हमें सिर्फ तीन रन मिले तो इससे बड़ा अंतर पैदा हो गया।’’

खुद गेंदबाजी नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ मैं एशिया कप में चोटिल हो गयी थी उससे वापसी कर रही हूं। अभी सिर्फ बल्लेबाजी करना चाहती हूं, मैं निश्चित रूप से जल्द ही गेंदबाजी करूंगी।’’

ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान तहलिया मैकग्रा ने कहा, ‘‘ मुझे अंतिम समय में यह (कप्तानी की भूमिका) जिम्मेदारी दी गयी लेकिन टीम के लिए गर्व की बात है कि एक मैच बाकी रहते हमने श्रृंखला जीत ली है। मेरे लिए यह नयी भूमिका है लेकिन सीनियर खिलाड़ियों का पूरा समर्थन मिला, उन्होंने मेरी मदद की।’’

ऑस्ट्रेलिया की नियमित कप्तान एलिसा हीली बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 30 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट