देश की खबरें | हमें त्योहार के समय बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी के बारे में सोचना चाहिए: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्योहारों के समय में राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत-सामग्री भेजने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता बृहस्पतिवार को दोहराई।

कोलकाता, तीन अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्योहारों के समय में राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत-सामग्री भेजने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता बृहस्पतिवार को दोहराई।

कोलकाता के बेहाला क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए बनर्जी ने कहा कि त्योहार के दिनों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दक्षिण और उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत सामग्री भेजी गई है, जिसमें चावल, दाल, आलू, सोयाबीन, सरसों का तेल और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना है तथा षष्ठी से शुरू होने वाले त्योहार के बाद के चार दिन तक छिटपुट बारिश और धूप वाला मौसम रहने की उम्मीद है।

ममता बनर्जी ने कुछ समूहों द्वारा दुर्गा पूजा में शामिल न होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘पूजा कभी नहीं रुकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘त्योहार कभी नहीं रुक सकते। दुर्गा पूजा के बाद अन्य त्योहार भी आएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने इससे पहले दिन में कोलकाता में कई दुर्गा पूजा स्थलों का उद्घाटन किया, जिनमें उत्तर कोलकाता में ताला प्रतोय, खिदिरपुर में 25 पल्ली, अलीपुर सर्बोजनिन, कोलाहोल, नोतुन दल और बारिशा क्लब शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना