देश की खबरें | किसी भी व्यवस्था के लिए हमसे सलाह ली जानी चाहिए : मणिपुर के नगा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के नगा विधायकों ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को लेकर किसी भी समाधान तक पहुंचने के प्रयास में नगा क्षेत्रों के लिए मौजूदा स्वायत्त परिषदों से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

दीमापुर, नौ जून मणिपुर के नगा विधायकों ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को लेकर किसी भी समाधान तक पहुंचने के प्रयास में नगा क्षेत्रों के लिए मौजूदा स्वायत्त परिषदों से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

सात जून को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद 10 नगा विधायक यहां पहुंचे। मणिपुर के जल संसाधन, राहत और आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबो न्यूमाई ने कहा, ‘‘हमने केंद्र से कोई मांग नहीं की है, लेकिन किसी भी व्यवस्था (कुकी समुदाय की मांगों के अनुसार नए प्रशासनिक क्षेत्र बनाने के लिए) की स्थिति में नगा क्षेत्रों को छुआ नहीं जाना चाहिए क्योंकि इससे और अधिक समस्याएं पैदा होंगी।’’

दीमापुर से करीब 16 किलोमीटर दूर चुमुकेडिमा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने शाह से आग्रह किया कि नगा लोगों से सलाह ली जानी चाहिए क्योंकि वे केंद्र के साथ जारी शांति प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मणिपुर में तीन प्रमुख समुदायों कुकी, मेइती और नगा से परामर्श किया जाएगा और किसी भी योजना पर पहुंचने से पहले सर्वसम्मति बनाई जाएगी।

न्यूमाई ने कहा, ‘‘नगा शांतिप्रिय लोग हैं और हम किसी भी तरह के संघर्ष के खिलाफ हैं। हम यह भी नहीं चाहते कि हमारे पड़ोसी संघर्ष में शामिल हों। विधायक के रूप में, हम दोनों समुदायों के बीच सहमति बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।’’

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई थीं। इन झड़पों में कम से कम 100 लोग मारे जा चुके हैं और 310 अन्य लोग घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड