विदेश की खबरें | हम अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले को ‘तैयार’ : ब्रिटेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेंटागन द्वारा अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट-खोरसान (आईएसआईएस-के) से जुड़े कम से कम दो हजार लड़ाकों की मौजूदगी का खुलासा करने के बाद ब्रिटेन ने कहा है कि इस आतंकवादी संगठन के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वह हमले करने के लिए ‘तैयार’ है।

लंदन, 31 अगस्त पेंटागन द्वारा अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट-खोरसान (आईएसआईएस-के) से जुड़े कम से कम दो हजार लड़ाकों की मौजूदगी का खुलासा करने के बाद ब्रिटेन ने कहा है कि इस आतंकवादी संगठन के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वह हमले करने के लिए ‘तैयार’ है।

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट के अफगानिस्तान में सहयोगी जिसे इस्लामिक स्टेट खोरसान कहा जाता है, ने काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गत बृहस्पतिवार को हुए दोहरे धमाके की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

ब्रिटेन के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर माइक विगस्टन ने ‘ द डेली टेलीग्राफ’ अखबार से सोमवार को कहा कि ब्रिटेन इस्लामिक स्टेट-खोरसान के खिलाफ हमले में शामिल हो सकता है।

वह अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद ब्रिटिश और अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी होने के बाद बोल रहे थे।

विगस्टन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन दाएश (इस्लामिक स्टेट) द्वारा काबुल हवाई अड्डे पर किए गए हमले में मारे गए लोगों के शोक में अपने साझेदारों के साथ खड़ा है और कहीं भी दाएश का सामूहिक रूप से हर तरह से मुकाबला करने के लिए साथ है।’’

उन्होंने कहा,‘‘अगर हमारे के लिए योगदान करने का अवसर बनता है तो मुझे कोई संशय नहीं है कि हम उसके लिए तैयार हैं। चाहे कहीं भी हिंसक चरमपंथ का उदय होता है और ब्रिटेन और उसके सहयोगियों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष खतरा उत्पन्न होता है तो हम तैयार हैं। अफगानिस्तान दुनिया के सबसे अगम्य स्थानों में से एक है।’’

अखबार के मुताबिक ब्रिटिश सरकार के अधिकारी हवाई हमले के लिए रणनीतिक मदद की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं जिससे सवाल पैदा हो रहे हैं कि रॉयल एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों का ठिकाना कहां होगा और कैसे वे ईंधन भरेंगे और कैसे जमीन पर मौजूद लक्ष्य को चिह्नित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\