खेल की खबरें | हमें छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि अगर उनकी टीम को आगे इस तरह की परिस्थितियों से बचना है तो क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा और छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा।

दुबई, 28 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि अगर उनकी टीम को आगे इस तरह की परिस्थितियों से बचना है तो क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा और छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। मुंबई ने इसके जवाब में आरसीबी के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाकर आखिरी चार ओवर में 80 रन जोड़कर पांच विकेट पर 201 रन बनाये और मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया। आरसीबी ने सुपर ओवर में जीत दर्ज करके तीन मैचों में दूसरा मैच अपने नाम किया।

यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच पहुंचा सुपर ओवर में.

कोहली ने कहा, ‘‘मेरे पास मैच को बयां करने के लिये शब्द नहीं है क्योंकि यह बहुत उतार चढ़ाव वाला रहा। हमने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और 200 से अधिक का स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजी में भी अच्छी शुरुआत की। उन्होंने बीच के ओवरों में संयम से काम लिया और ओस के प्रभाव का इंतजार करते रहे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्ररक्षण ऐसा विभाग है जिस पर हमें काम करते रहना होगा। अगर हमने कैच नहीं छोड़े होते तो यह मैच इतना करीबी नहीं होता। जैसे मैंने कहा कि हमने छोटी छोटी चीजों का फायदा नहीं उठाया। हमें इस पर काम करना होगा। ’’

यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को हराया.

सुपर ओवर में विजयी चौका जड़ने वाले कोहली ने कहा, ‘‘जसप्रीत (बुमराह) के साथ मुकाबला अच्छा रहा। लोग इस तरह का मैच देखना पसंद करते हैं। लेकिन हमें इस तरह के मैचों से सबक लेकर भविष्य में मैचों का बेहतर अंत करना होगा। ’’

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इशान किशन और कीरोन पोलार्ड की प्रशंसा की जिन्होंने टीम को मैच में वापसी दिलायी। किशन ने 99 और पोलार्ड ने नाबाद 60 रन बनाये। रोहित ने कहा, ‘‘यह शानदार मैच था। हमारी बल्लेबाजी में जिस तरह से शुरुआत हुई थी उससे हम जीत से बहुत दूर थे लेकिन इशान ने शानदार पारी खेलकर हमें वापसी दिलायी। पोली (पोलार्ड) हमेशा की तरह लाजवाब थे। जब पोलार्ड क्रीज पर हो तो कुछ भी हो सकता है और इशान ने अच्छे शॉट खेले। हमने उन्हें दबाव में रखा। ’’

इशान किशन को सुपर ओवर में नहीं उतारने के बारे में रोहित ने कहा, ‘‘वह काफी थक गया था और सुपर ओवर को लेकर सहज नहीं था। वह तरोताजा महसूस नहीं कर रहा था। हार्दिक ऐसा खिलाड़ी है जिस पर विश्वास किया जा सकता है कि वह लंबे शॉट खेल सकता है। ऐसा नहीं हुआ लेकिन हमें फिर भी विश्वास था। जब सात रन का बचाव करना हो तो भाग्य भी आपके साथ होना चाहिए। ’’

एबी डिविलियर्स को मैन आफ द मैच चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड