खेल की खबरें | हमने अपनी योजनाओं को मैदान में अच्छे से उतारा: शाकिब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने रविवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों और खासकर तेज गेंदबाजों ने यहां एशिया कप में अफगानिस्तान पर 89 रन की जीत में अपने योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित किया।

लाहौर, तीन सितंबर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने रविवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों और खासकर तेज गेंदबाजों ने यहां एशिया कप में अफगानिस्तान पर 89 रन की जीत में अपने योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित किया।

  बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नजमुल हसन शंटो (104) और मेहदी हसन मिराज (112) के शतकों की मदद से पांच विकेट पर 334 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को 44.3 ओवर में 245 रन पर आउट कर बड़ी जीत हासिल की।

शाकिब ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हमने अपनी योजनाओं को वास्तव में अच्छी तरह से क्रियान्वित किया। तेज गेंदबाजों ने पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी की।  यह गेंदबाजी करने के लिए आसान विकेट नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी टीम ने हर विभाग में अच्छा खेल दिखाया।’’

इस जीत के साथ बांग्लादेश सुपर फोर चरण की दौड़ में बना हुआ है।

मिराज से पारी का आगाज करने के बारे में पूछे जाने पर शाकिब ने कहा, ‘‘उसे शीर्ष क्रम में मौका मिला और उसने खुद को साबित किया, हम हमेशा से जानते थे कि उसके पास क्षमता है।’’

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उन्हें लगा कि 335 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आउटफील्ड तेज थी और लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, लेकिन हमने लगातार विकेट गवांये। उनके गेंदबाज़ शुरुआत में अच्छे थे और हमारा रन रेट वास्तव में कम था, इसलिए हम जीत नहीं सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टीम को सभी विभागों में सुधार करने की जरूरत है। आज हमारी गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं थी, न ही हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा था।’’

मैन ऑफ द मैच मिराज ने कहा, ‘‘यह पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार थी। गेंद आसानी से आ रही थी इसलिए मैंने बस सीधा शॉट खेलने पर ध्यान दिया। मेरी और शंटो की साझेदारी बहुत अच्छी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू