देश की खबरें | हमें युवाओं को घृणा की राजनीति से बचाना होगा : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बढ़ती बेरोजगारी और समाज में सांप्रदायिक विभाजन के खिलाफ बैनर थामे युवाओं के एक समूह ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में उनके साथ शामिल हुए।

तुमकुर (कर्नाटक), नौ अक्टूबर बढ़ती बेरोजगारी और समाज में सांप्रदायिक विभाजन के खिलाफ बैनर थामे युवाओं के एक समूह ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में उनके साथ शामिल हुए।

कांग्रेस का कहना है कि यात्रा का मकसद युवाओं के मुद्दे उठाना है।

यात्रा के 32वें दिन राहुल गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को बरगला कर देश में नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रविवार को अपनी 20 किलोमीटर की यात्रा के दौरान बच्चों, महिलाओं और एक स्थानीय गायक सहित कई लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार भी गांधी के साथ मौजूद रहे।

उन्होंने युवाओं से शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने और भारत को एकजुट करने के लिए यात्रा में शामिल होने की अपील की।

लोगों से संवाद की एक तस्वीर साझा करते हुए गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ ये युवा कह रहे हैं कि हमारे प्यारे भारत में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। आखिर क्यों देश की जनता नफरत के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही है? आप सब जानते हैं।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कुछ सालों पहले देश में ऐसा माहौल नहीं था जैसा आज है। उन्होंने कहा कि पहले भाईचारा था, आपसी प्रेम था, लेकिन आज ऐसा नहीं है और यही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने का एक बड़ा कारण है।

गांधी ने कहा, ‘‘हमारे युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। इन्हें नफरत नहीं, प्रेम चाहिए, रोजगार चाहिए ताकि ये अपना, अपने परिवार का और देश भविष्य बना सकें।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं को बरगलाकर, बेरोजगार रख कर नफरत की राजनीति कर रहे हैं। हमें युवाओं को भटकने से बचाना होगा, इनके लिए एक बेहतर कल बनाना होगा, अच्छी शिक्षा और रोजगार का इंतजाम करना होगा।’’

गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को युवाओं का खूब समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ वे मुझसे खुल कर बात कर रहे हैं और मैं उन्हें सुन रहा हूं। हमारे युवा बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। इन्हें नफरत की आग में झोंकने से देश का भविष्य बर्बाद होगा।’’

गांधी ने कहा कि इस यात्रा में हर धर्म, हर जाति के लोग बिना एक-दूसरे से उनका नाम पूछे, हाथ में हाथ डाल कर, कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोई पीछे रह गया तो लोग उसके लिए रुक जाते हैं, कोई गिर गया तो लोग उसे सहारा देकर उठाते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ इस यात्रा की खूबसूरती, इसकी एकता और अखंडता है। हमारा भारत पहले भी ऐसा ही था और हमें फिर से वैसा ही प्यारा भारत बनाना है। अमन-शांति का पैगाम लिए हम सब आगे बढ़ रहे हैं, लोग जुड़ते जा रहे हैं। आइए, हम सब इन युवाओं की आवाज बुलंद करें और मिलकर भारत जोड़ें।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\