IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड को क्लीनस्वीप करने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

द्रविड़ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश दिखे जिन्होंने टीम में कई विकल्प मुहैया करा दिये हैं. भारतीय कोच ने कहा, ‘‘यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अधिक क्रिकेट नहीं खेली थी. यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि हमारे पास अच्छे विकल्प हैं.’’

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता: भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) अपनी नयी भूमिका में शानदार शुरुआत करने पर रविवार को यहां खुशी जतायी लेकिन साथ ही खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की सलाह भी दी. भारत (India) ने रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैच में 73 रन से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला (Series) में क्लीन स्वीप किया. IND vs NZ 3rd T20: रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, न्यूजीलैंड को मिला 185 रनों का लक्ष्य

द्रविड़ ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह वास्तव में बहुत अच्छी श्रृंखला रही. प्रत्येक ने श्रृंखला के शुरू से अच्छा योगदान दिया. शानदार शुरुआत करके अच्छा लग रहा है लेकिन हम यथार्थवादी हैं और हमें अपने पांव जमीन पर रखने की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के लिये विश्व कप फाइनल के बाद छह दिन के अंदर तीन मैच खेलना आसान नहीं था. हमें अपने पांव जमीन पर रखकर नयी सीख लेकर आगे बढ़ना होगा.’’

द्रविड़ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश दिखे जिन्होंने टीम में कई विकल्प मुहैया करा दिये हैं. भारतीय कोच ने कहा, ‘‘यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अधिक क्रिकेट नहीं खेली थी. यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि हमारे पास अच्छे विकल्प हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट