GT vs CSK, IPL 2023: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा, चेन्नई के विकेट के लिए हमारे पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण

गुजरात टाइटंस के शीर्ष बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि अपने खेल की अच्छी समझ के कारण उन्हें हाल में अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सफलता मिली।

Shubhman Gill (Photo Credit: Twitter)

बेंगलुरू, 22 मई गुजरात टाइटंस के शीर्ष बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि अपने खेल की अच्छी समझ के कारण उन्हें हाल में अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सफलता मिली. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाकर विराट कोहली के शतकीय प्रयास पर पानी फेर दिया था. यह भी पढ़ें: MS धोनी के धुरंधरों की शुभमन गिल के सामने कल क्वालीफायर 1 में होगी कड़ी परीक्षा

गिल ने मैच के बाद कहा,‘‘ मैं अपने खेल को समझता हूं। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है कि वह खुद को समझे.’’

गुजरात को अब पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करना है और गिल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम से उनके घरेलू मैदान चेपॉक में अच्छी तरह से निपटने के लिए उनके पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है.

गिल ने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि उस (चेन्नई) विकेट से निपटने के लिए हमारे पास बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है. चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना रोमांचक होगा. उम्मीद है कि हम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाएंगे.’’

अपने शतक के बारे में उन्होंने कहा,‘‘ यह अच्छी शुरुआत करना और उसे बड़े स्कोर में बदलने से जुड़ा है. आपको अपनी रणनीति पर अमल करना होता है जो बेहद महत्वपूर्ण होता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त