देश की खबरें | बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग को हमने नहीं छोड़ा है : नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग हमने छोड़ी नहीं है।

पटना, 29 सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग हमने छोड़ी नहीं है।

बिहार विधानसभा परिसर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह मांग हमने छोड़ी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम शुरू से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। फैसला लेना केंद्र सरकार का काम है। गरीब राज्यों को सहायता देना केंद्र सरकार का काम है। योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने ढंग से इसको कहा था कि काफी दिनों से विशेष दर्जे की मांग को नहीं माना गया है तो विशेष सहायता ही दी जाय।’’

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा बाढ़ को लेकर पत्र लिखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र सिर्फ मीडिया में आता है। मीडिया द्वारा हमें उनके पत्र की जानकारी मिलती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब से बिहार की जनता ने हमें काम करने का मौका दिया तब से अबतक हमने बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए कई काम किए हैं। वर्ष 2007 से हम आपदा प्रबंधन का काम कर रहे हैं। इस वर्ष भी बाढ़ के दौरान मैंने खुद कई जगहों पर जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को मदद करने के निर्देश दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को जो भी मदद करनी होगी वह करेगी। पहली बार वर्ष 2007 में हमें केंद्र सरकार की मदद की जरूरत पड़ी थी। उस समय की केंद्र सरकार ने ज्यादा मदद नहीं की थी।केंद्र सरकार की योजना के अनुसार राज्यों को मदद की जाती है।’’

उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह से सक्रिय है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में कोई कमी नहीं होने दी गई है।

जातीय जनगणना के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर हम सभी दलों के साथ बैठक कर निर्णय लेंगे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में बैठक की।

बैठक के पश्चात नीतीश कुमार ने बिहार विधान मंडल परिसर में भ्रमण कर शताब्दी समारोह के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को बिहार आयेंगे और 21 अक्टूबर को समारोह में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड