देश की खबरें | हमने नौ साल में राजस्थान के विकास का हर संभव प्रयास क‍िया है : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ साल में राजस्थान के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है।

जयपुर, आठ जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ साल में राजस्थान के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है।

मोदी ने बीकानेर के पास नौरंगदेसर में 24,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल में हमने राजस्थान के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया है। जो सीमावर्ती इलाके दशकों से विकास से वंचित थे उनके लिए हमने 'वायब्रेंट विलेज' योजना शुरू की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीमांत गांवों को देश का पहला गांव घोषित किया जिससे उन क्षेत्रों में विकास हो रहा है। देश के लोगों की भी सीमांत क्षेत्रों में जाने में दिलचस्पी बढी है। इससे सीमा पर बसे इलाकों में भी विकास की नयी ऊर्जा पहुंची है।’’

प्रधानमंत्री ने अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे खंड का लोकार्पण किया। राजस्थान में इस गलियारे की लंबाई 500 किलोमीटर से अधिक है और इसका निर्माण करीब 11,125 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

इसी तरह प्रधानमंत्री ने करीब 10,950 करोड़ रुपये की लागत वाले हरित ऊर्जा गलियारे के लिए निर्मित अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन के चरण-I का लोकार्पण किया। उन्होंने बीकानेर-भिवाड़ी ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बीकानेर में 30 बिस्तरों वाले नए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कानून व विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\