खेल की खबरें | हमने इंग्लैंड को दबाव कम करने का मौका दिया: मिस्बाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी टीम की बल्लेबाजी से खुश नहीं थे।
मैनचेस्टर, नौ अगस्त पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी टीम की बल्लेबाजी से खुश नहीं थे।
जिस तरह उनकी टीम ने इंग्लैंड को लक्ष्य हासिल करने का मौका दिया, वह मिस्बाह के लिए अधिक निराशाजनक रहा।
यह भी पढ़े | Virat Kohli Weightlifting Video: IPL शुरू होने से पहले विराट कोहली ने शुरू की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.
जीत के लिए 277 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम शनिवार को मैच के चौथे दिन एक समय 117 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद जोस बटलर (75) और क्रिस वोक्स (नाबाद 84) ने छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी कर मैच पर पाकिस्तान के दबदबे को खत्म कर दिया।
तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से पिछड़ने के बाद मिस्बाह ने कहा, ‘‘हम काफी निराश है कि हमने इंग्लैंड के पांच विकेट झटकने के बाद उन्हें वापसी का मौका दिया। बटलर और वोक्स जिस तरह से हमारे गेंदबाजों पर जवाबी हमला किया, वह बहुत ही शानदार था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, हम दूसरी पारी में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। अगर लक्ष्य 300 से अधिक का होता तो यह एक अलग परिदृश्य होता । यहां की पस्थितियों में इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना बहुत महत्वपूर्ण है।’’
मिस्बाह ने कहा कि बटलर और वोक्स की साझेदारी ने इस मैच का रूख मोड़ दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उस समय तक मैच हमारे हाथ में था। लेकिन उस साझेदारी ने खेल को पूरी तरह से हमसे दूर कर दिया। इंग्लैंड ने दबाव में शानदार साझेदारी कर मैच का रूख बदल दिया।’’
श्रृंखला का दूसरा मैच साउथम्पटन में 13 अगस्त से शुरू होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)