देश की खबरें | पार्थ ने जो कहा, हम उसे तनिक भी महत्व नहीं देते हैं : पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की पार्थ पवार की हालिया मांग पर उनके दादा एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वह इस मांग को तनिक भी महत्व नहीं देते हैं । इसके साथ ही पवार ने अपने भतीजे के बेटे के बारे में कहा कि वह अभी अपरिपक्व हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अगस्त सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की पार्थ पवार की हालिया मांग पर उनके दादा एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वह इस मांग को तनिक भी महत्व नहीं देते हैं । इसके साथ ही पवार ने अपने भतीजे के बेटे के बारे में कहा कि वह अभी अपरिपक्व हैं ।

शरद पवार ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस में उनका भरोसा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई अब भी चाहता है कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करायी जाये तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे ।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजपूत 14 जून को उपनगरीय इलाके बांद्रा स्थित अपने घर में फंदे से लटके मिले थे ।

शिवसेना सांसद संजय राउत से मुलाकात के बाद राकांपा प्रमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हमारे पोते (भतीजे के बेटे) ने जो कुछ भी कहा है हम उसे तनिक भी महत्व नहीं देते हैं । वह अभी अपरिपक्व हैं....मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमें महाराष्ट्र पुलिस पर 100 फीसदी भरोसा है । लेकिन, अगर कोई अब भी चाहता है कि मामले की जांच सीबीआई से हो तो इसका विरोध करने का कोई कारण नहीं है ।'

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

उनसे यह पूछा गया था कि उनके पोते पार्थ पवार समेत कुछ लोग मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराना चाहते हैं ।

पवार ने कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जो आरोप लगाये गये हैं उसका वह जवाब नहीं देना चाहते हैं ।

उन्होंने कहा, 'अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है तो हमें दुख होता है । लेकिन मुझे इस बात से आश्चर्य होता है ​जैसे (मीडिया में) इस पर चर्चा हो रही है ।

राकांपा प्रमुख ने कहा कि हाल ही में वह सतारा में थे, राजपूत की मौत पर मीडिया में जिस प्रकार चर्चा हो रही है उस पर वहां के एक किसान ने आश्चर्य प्रकट किया ।

पवार ने कहा, 'किसान ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हो होता है जिस तरह से इस (राजपूत की मौत) पर चर्चा होती है । उन्होंने (किसान) कहा कि सतारा में 20 किसानों ने आत्महत्या कर लिया जिसका मीडिया ने संज्ञान तक नहीं लिया । इसलिये हमें पता है कि आम लोगों की भावनायें क्या है ।'

महाराष्ट्र की मावल सीट से लोकसभा चुनाव हार जाने वाले पार्थ पवार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं पवार के भतीजे अजित पवार के बेटे हैं ।

पार्थ पवार ने 27 जुलाई को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात कर राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई से अथवा एक विशेष जांच दल से कराने की मांग की थी ।

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि राजपूत की मौत के मामले में दबाव का खेल खेला जा रहा है और महाराष्ट्र के खिलाफ साजिश के तहत इस मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है ।

इस बीच पवार के साथ करीब एक घंटे तक मुलाकात के बाद राउत ने पीटीआई को बताया कि यह एक सामान्य मुलाकात थी जिस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\