IPL 2023: चेन्नई से हारने के बाद गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज विजय शंकर ने दिया बड़ा बयान, इन गलतियों की वजह से हारी टीम

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज विजय शंकर ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार के लिए अपनी टीम के बल्लेबाजों को दोषी ठहराया और कहा कि उनकी टीम बेहतर तरीके से लक्ष्य का पीछा कर सकती थी.

विजय शंकर (Photo Credits: IPL/Twitter)

चेन्नई, 24 मई: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज विजय शंकर ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार के लिए अपनी टीम के बल्लेबाजों को दोषी ठहराया और कहा कि उनकी टीम बेहतर तरीके से लक्ष्य का पीछा कर सकती थी. चेन्नई ने मंगलवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सात विकेट पर 172 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई. यह भी पढ़ें: Orange and Purple Cap Updates: जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन है सबसे आगे, यहां देखें पूरी लिस्ट

मैच के बाद विजय शंकर ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ मुझे लगता है कि हम बेहतर तरीके से लक्ष्य का पीछा कर सकते थे. हम मैच को और करीबी बना सकते थे.’’ चेन्नई के स्पिनरों रविंद्र जडेजा और महेश तीक्ष्णा ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की जिससे गुजरात की पारी लड़खड़ा गई.

विजय शंकर ने कहा,‘‘ उन्होंने बीच के ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की. किसी भी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए बीच के ओवर काफी महत्वपूर्ण होते हैं. हां. हमने लगातार विकेट गंवाए.’’

उन्होंने कहा,‘‘ अगर हमारे कोई भी दो बल्लेबाज टिककर खेलते तो परिणाम भिन्न हो सकता था. हमने गलत समय में विकेट गंवाए. अगर हमने बीच के ओवरों में 20 या 30 रन की साझेदारी भी की होती तो मैच अधिक करीबी हो सकता था.’’

विजय शंकर ने उम्मीद जताई कि अहमदाबाद में होने वाले दूसरे क्वालीफायर में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा‘‘ हमने अभी तक घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदानों पर काफी क्रिकेट खेली है. यह परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने से जुड़ा है. कुल मिलाकर हम बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. इसलिए एक मैच से बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड