देश की खबरें | हम जांच से नहीं डरते : शिवसेना विधायक के परिसरों पर ईडी के छापे को लेकर राउत ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक की संपत्ति पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे के एक दिन बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि वे जांच से नहीं डरते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 नवंबर शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक की संपत्ति पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे के एक दिन बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि वे जांच से नहीं डरते हैं।

राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत ईडी ने छापेमारी की ।

यह भी पढ़े | COVID-19 New Guidelines: कोरोना के खिलाफ गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, देशभर में 1 दिसंबर से होगा ये बदलाव.

राउत ने कहा कि वह ईडी को भाजपा के 120 नेताओं की सूची भेजेंगे और देखेंगे कि क्या केंद्रीय एजेंसी उन्हें जांच के लिए बुलाती है ।

राउत ने आरोप लगाया, ‘‘हम जांच से नहीं डरते हैं। सरनाईक पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके परिवार का उस मामले से कोई लेना देना नहीं है, जिसकी जांच ईडी कर रहा है । दिल्ली के शासकों को लगता है कि मराठी भाषी लोगों को कारोबार नहीं करना चाहिए और अगर ऐसा करेंगे तो उन्हें ईडी के जरिए खत्म कर दिया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Manik Chand Surana Passed Away: राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री मानिक चंद सुराणा का निधन.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुरक्षा प्रदान करने वाली कंपनी तथा अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत मुंबई और ठाणे में सरनाईक से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी।

राउत ने कहा, ‘‘इस जांच को पूरी होने दीजिए...मैं ईडी को भाजपा के 120 नेताओं की एक सूची दूंगा और देखूंगा कि क्या वह उन सबको पूछताछ के लिए बुलाती है? लोग जानते हैं कि ईडी की जांच से कौन डरता है । ’’

उन्हें भी ईडी का नोटिस मिलने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘मुझे भी बताया गया है कि पुराने मामलों को खंगाला जा रहा है । ईडी मोहनजोदाड़ो-हड़प्पा तक जा रही है। मुझे और महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेताओं को अगर ऐसा नोटिस मिलता है तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुखर होना, सच बोलना और अपनी पार्टी के प्रति वफादारी रखना इन दिनों अपराध हो गया है।’’

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दबाने की और ‘प्रतिशोध’ की राजनीति नहीं चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी