खेल की खबरें | हम सबसे सुरक्षित बायो बबल में लेकिन बाहर हालात खराब : पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल ने सभी प्रतियोगियों के लिये दुनिया का सबसे सुरक्षित बायो बबल बनाया है लेकिन इसके बाहर भारत में कोरोना के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति से वह वाकिफ है और खिलाड़ियों से इस बारे में बात भी करते हैं ।

चेन्नई, 26 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल ने सभी प्रतियोगियों के लिये दुनिया का सबसे सुरक्षित बायो बबल बनाया है लेकिन इसके बाहर भारत में कोरोना के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति से वह वाकिफ है और खिलाड़ियों से इस बारे में बात भी करते हैं ।

आस्ट्रेलिया के इस महान खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि इस कठिन दौर में आईपीएल अच्छा बदलाव है लेकिन कहा कि उनकी टीम कोरोना हालात के बारे में लगातार बात करती है ।

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के यूट्यूब चैनल से कहा ,‘‘ इस आईपीएल में मैदान के भीतर से ज्यादा बाहर के हालात को लेकर बात हो रही है ।हम देश में सबसे सुरक्षित है क्योंकि यह सबसे सुरक्षित बायो बबल है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैं खिलाड़ियों से नाश्ते के समय पूछता रहता हूं कि बाहर क्या चल रहा है और उनके परिवार सुरक्षित हैं या नहीं । यह काफी अहम है । इस तरह के हालात में आईपीएल और क्रिकेट के जरिये लोगों को खुश रखा जा सकता है।’’?

पोंटिंग ने कहा ,‘‘ दिल्ली कैपिटल्स हमारे लिये एक बड़े परिवार की तरह है । खिलाड़ियों के लिये परिवार से दूर रहना कठिन है और मैं खुद को उस हालात में रखकर सोच भी नहीं सकता ।’’

दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन ने कोरोना से जूझते परिवार की मदद के लिये लीग बीच में छोड़ने का फैसला लिया है । पोंटिंग ने अश्विन का नाम लिये बिना कहा ,‘‘ खिलाड़ी चेन्नई में हैं लेकिन अपने परिवार से नहीं मिल सकते । यह काफी कठिन है । हम उम्मीद करते हैं कि बाहर सब सुरक्षित रहे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\