AUS vs IND: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हम लगातार स्टार्क की गेंदबाजी के दबाव में आ रहे हैं

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने नैसर्गिक खेलने के बजाय लगातार घुटने टेकने पर निराशा व्यक्त की जिसके कारण टीम को यहां दूसरे वनडे में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

विशाखापट्टनम, 19 मार्च भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने नैसर्गिक खेलने के बजाय लगातार घुटने टेकने पर निराशा व्यक्त की जिसके कारण टीम को यहां दूसरे वनडे में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. आस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत से तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की और अब निर्णायक तीसरा वनडे 22 मार्च को चेन्नई में होगा. स्टार्क (53 रन देकर पांच विकेट) ने 109 वनडे पारियों में नौंवी बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया जिससे भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन पर सिमट गयी और आस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाये यह लक्ष्य हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें: कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को चेताया, कहा- उसको पता है कि उसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा

रोहित ने मैच के बाद कहा कि यह निश्चित रूप से कम स्कोर वाली पिच नहीं थी और भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा खेल नहीं दिखाया.

उन्होंने कहा, ‘‘स्टार्क बेहतरीन गेंदबाज है. वह नयी गेंद से आस्ट्रेलिया के लिये इतने वर्षों से यह भूमिका निभा रहा है. वह अपनी काबिलियत के मुताबिक बेहतरीन गेंदबाजी करता है और हम उसके सामने लगातार विफल हो रहे हैं. हमें यह बात समझनी होगी और इसके अनुसार खेलना होगा. ’’

रोहित ने अपनी बल्लेबाजों की विफलता पर कहा कि 117 रन का स्कोर बिलकुल भी चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं था.

उन्होंने भी 15 गेंद में 13 रन का योगदान किया. उन्होंने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है. इसमें कोई शक नहीं है। हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. हम जानते थे कि यह स्कोर काफी नहीं है। यह बिलकुल भी 117 रन के स्कोर वाली पिच नहीं थी. किसी भी तरह से नहीं। हम अच्छा नहीं खेले.’’

रोहित पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे में नहीं खेले थे जिसमें भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और घरेलू टीम को दबाव में ला दिया.

आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 11 ओवर में परिणाम निकलने से काफी हैरान थे.

स्मिथ ने कहा, ‘‘परिणाम बहुत जल्दी निकला. पूरा मैच 37 ओवर का रहा. ऐसा आपको अकसर देखने को नहीं मिलता. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज बेहतरीन रहे. मिचेल स्टार्क ने नयी गेंद से दबाव बनाया और उन्हें हमारे गेंदबाजी ग्रुप का भी पूरा साथ मिला. ’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता था कि विकेट किस तरह का होगा और यह कितना स्विंग होगा. ’’

वहीं ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे स्टार्क ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरी लय काफी अच्छी चल रही है. उम्मीद करता हूं कि यह जारी रहे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड