देश की खबरें | नियुक्ति की मांग को लेकर डब्ल्यूबीपीएससी प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) के दफ्तर के बाहर शुक्रवार को अनियमितताओं के आरोप को लेकर प्रदर्शन कर रहे करीब सौ प्रतिभागियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 29 अप्रैल दक्षिण कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) के दफ्तर के बाहर शुक्रवार को अनियमितताओं के आरोप को लेकर प्रदर्शन कर रहे करीब सौ प्रतिभागियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

झड़प तब शुरू हुई जब मुदियाली इलाके में स्थित डब्ल्यूबीपीएससी के कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे प्रतिभागियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे छह साल से नियुक्ति–पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद वहां खड़े पुलिस के वाहनों में प्रदर्शनकारियों को बैठा दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि करीब 20 प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान धक्का-मुक्की में तीन-चार लोग बीमार भी हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में आधिकारिक पैनल में नाम आने के बावजूद किसी भी योग्य उम्मीदवार को नियुक्ति नहीं मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड