खेल की खबरें | वावरिंका विंबलडन के तीसरे दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्विट्जरलैंड के 38 साल के खिलाड़ी ने दूसरे दौर में मुकाबले में टॉमस को 6-3, 4-6, 6-4, 6-2 से हराया।
स्विट्जरलैंड के 38 साल के खिलाड़ी ने दूसरे दौर में मुकाबले में टॉमस को 6-3, 4-6, 6-4, 6-2 से हराया।
विंबलडन के अलावा तीनों अन्य ग्रैंडस्लैम जीतने वाले वावरिंका अगले दौर में 23 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे जो रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला आठवां विंबलडन खिताब जीतने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।
अमेरिकी ओपन 2020 के फाइनल में जगह बनाने वाले एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने नीदरलैंड के क्वालीफायर गिज्स ब्रोवर को पहले दौर के मुकाबले में 6-4, 7-6 (4), 7-6 (5) से हराया।
जर्मनी के 19वें वरीय ज्वेरेव ने दो बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई है।
महिला एकल में सोफिया केनिन और एलिना स्वितोलिना दोनों ने तीसरे दौर में प्रवेश किया। ये दोनों तीसरे दौर में आमने सामने होंगी।
स्वितोलिना ने दूसरे दौर में 28वीं वरीय एलिस मर्टेन्स को 6-1, 1-6, 6-1 से हराया जबकि सोफिया ने चीन की शिन्यु वैंग को सीधे सेट में 6-4, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)