देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश के बाद जल-जमाव, कुछ इलाकों में यातायात धीमा, ट्रेनों के परिचालन में देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया, अधिकतर मुख्य सड़कों पर भीषण जाम लग गया, पश्चिमी एवं मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

मुंबई, 27 जुलाई मुंबई में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया, अधिकतर मुख्य सड़कों पर भीषण जाम लग गया, पश्चिमी एवं मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने मुंबई एवं पड़ोसी रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में मुंबई में बारिश की तीव्रता अधिक थी, जबकि उपनगरों में दोपहर बाद से भारी बारिश हुई, उत्तर में दहिसर में 185.41 मिलीमीटर बारिश हुई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका परिषद (बीएमसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बोरीवली पश्चिम में 146.80, कांदिवली में 133 मिमी, कोलाबा में 103 मिमी, जबकि फोर्ट इलाके में 101 मिमी बारिश दर्ज की गयी। बोरीवली और कांदिवली मुंबई के उत्तरी छोर पर जबकि कोलाबा और फोर्ट दक्षिणी हिस्से में स्थित है।

द्वीपीय शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में आज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच क्रमशः 83.23 मिमी, 62.72 मिमी और 95.0 मिमी औसत वर्षा हुई।

स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोपहर बाद साढे तीन बजे माटुंगा, डीएन नगर, बायकुला, ट्रॉम्बे, आज़ाद मैदान, कांदिवली, कलबादेवी, ओशिवारा, दहिसर, मगाथाने में जल-जमाव देखा गया, इनमें से अधिकांश क्षेत्रों में लगभग आधा फुट तक पानी भर गया था।

अधिकारी ने बताया कि शाम को उत्तर की ओर यातायात धीमा था और लोगों को कार्यालयों से अपने घरों की ओर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिनमें से अधिकांश शहर के दक्षिणी भाग और बांद्रा आदि में केंद्रित थे।

बारिश के कारण पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं पूरे दिन 10-15 मिनट की देरी से चलीं, जिसका प्रमुख कारण क्रमशः दक्षिण और उत्तर में मरीन लाइन्स और बोरीवली स्टेशनों पर जलभराव था।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मरीन लाइन्स स्टेशन पर जलभराव कोस्टल रोड के लिए चल रहे निर्माण कार्य के कारण हुआ, जो बीएमसी की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

हालांकि, बीएमसी के अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया और दावा किया कि समुद्री लहरों द्वारा लाए गए छोटे पत्थरों और कचरे के कारण पतंजैन आउटफॉल के बंद होने की वजह से मरीन लाइन्स में जलभराव हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी ठाणे और पालघर जिलों के लिए, मौसम केंद्र ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका परिषद (बीएमसी) ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूल एवं कॉलेजों में बृहस्पतिवार को अवकाश की घोषणा की है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में कोलाबा वेधशाला ने ‘‘अत्यधिक बारिश’’ दर्ज की। यहां 223.2 मिमी बारिश हुई जबकि सांताक्रूज में 145.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

इस बीच प्रदेश के नागपुर में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया।

नागपुर जिला सूचना कार्यालय (डीआईओ) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चला है कि, बुधवार रात से, नागपुर ग्रामीण में 139.44 मिमी, कैम्पटी में 103.8 मिमी, हिंगना में 192.9 मिमी, उमरेड में 115 मिमी और कुही में 94 मिमी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी