देश की खबरें | धोनी की देखरेख में इतने समय तक खेलने की कप्तान बनने में अहम भूमिका रही : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि उनके कप्तान बनने का एक बड़ा कारण यह भी है कि छह साल साल तक वह महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में खेले ।

जियो

नयी दिल्ली, 30 मई विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि उनके कप्तान बनने का एक बड़ा कारण यह भी है कि छह साल साल तक वह महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में खेले ।

अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन के साथ इंस्टाग्राम चैट में कोहली ने कहा कि वह हमेशा से जिम्मेदारी लेना चाहते थे और भारतीय टीम का कप्तान बनना उस प्रक्रिया का हिस्सा था ।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2940 नए मरीज पाए गए, 99 लोगों की हुई मौत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

टीम का कप्तान बनने की प्रक्रिया पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि लंबे समय तक मैं एम एस धोनी की देखरेख में खेला । ऐसा नहीं है कि उनके जाते ही चयनकर्ताओं ने मुझसे कहा कि चलो अब तुम कप्तान हो ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जो कप्तान है , वह जिम्मेदारी लेता है और कहता है कि यह अगला कप्तान हो सकता है और मैं आपको बताऊंगा कि यह कैसे उस दिशा में बढ रहा है ।इसके बाद धीरे धीरे जिम्मेदारी लेने की ओर बढा जाता है ।’’

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

कोहली ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि उनकी भूमिका बड़ी रही । छह सात साल में विश्वास बना । यह रातोंरात नहीं होता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हमेशा उनके बगल में खड़ा होता था । वह कहते रहते थे कि ये कर सकते हो, वो कर सकते हो । तुम्हे क्या लगता है । कई चीजों पर बात होती थी । धीरे धीरे उन्हें लगा कि मैं उनके बाद कप्तानी कर सकता हूं ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है । मैने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारत का कप्तान बनूंगा । हमने एक समय पर खेलना शुरू किया । उसके बाद खेलते रहना ही मकसद था ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट