देश की खबरें | करण जौहर के घर पर आयोजित दावत में महाराष्ट्र का कोई मंत्री भी क्या शामिल था?: शेलार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) से पूछा कि बॉलीवुड निर्माता-निदेशक करण जौहर के घर पर आयोजित दावत में क्या महाराष्ट्र का कोई एक मंत्री भी मौजूद था?

मुंबई, 16 दिसंबर भाजपा नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) से पूछा कि बॉलीवुड निर्माता-निदेशक करण जौहर के घर पर आयोजित दावत में क्या महाराष्ट्र का कोई एक मंत्री भी मौजूद था?

इस दावत में शामिल होने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर और कुछ अन्य कलाकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेलार ने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि क्या यहां करण जौहर के आवास पर आयोजित ‘डिनर पार्टी’ (रात्रि भोज) में महाराष्ट्र का कोई मंत्री मौजूद था। सीमा खान और करीना कपूर जैसी हस्तियों ने उपस्थित लोगों के बारे में जो विवरण बताए हैं उनमें विसंगति है। क्या यह कुछ नाम छिपाने की कोशिश है?"

उन्होंने कहा, “ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों की ओर से मेरे साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार, सीमा खान ने उन सभी लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया जो जौहर के घर पर आयोजित ‘डिनर पार्टी’ मौजूद थे। मुझे लगता है कि इसे आठ दिसंबर को आयोजित किया गया था।”

भाजपा नेता ने कहा, “ उन्होंने जिन नामों के बारे में नहीं बताया, वे तब सामने आए जब करीना कपूर ने संपर्कों का पता लगाने के लिए बीएमसी अधिकारियों से संपर्क किया। यह उस दावत में शामिल होने वाले लोगों की सही संख्या के बारे में संदेह पैदा करता है।”

उन्होंने कहा कि मीडिया में बीएमसी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि दावत में सिर्फ आठ लोगों ने शिरकत की थी।

पूर्व मंत्री ने कहा, “मैंने बीएमसी को एक पत्र लिखकर पूछा कि क्या उन्होंने रीजेंसी बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज को हासिल कर लिया है जहां जौहर रहते हैं। अगर ऐसा नहीं किया गया है तो इसमें देरी क्यों की जा रही है क्योंकि इससे वहां मौजूद मेहमानों की संख्या का पता चल जाएगा। मुझे बीएमसी अधिकारियों ने बताया है कि अब तक ऐसी कोई फुटेज हासिल नहीं की गई है।”

अभिनेत्री करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और सीमा खान इस सप्ताह के शुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। वे जौहर के घर आयोजित दावत में गईं थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी