देश की खबरें | रायगढ़, रत्नागिरी में भारी बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को रायगढ़ और रत्नागिरी के तटीय जिलों और पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर तथा सतारा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और 14 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी।

मुंबई, 13 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को रायगढ़ और रत्नागिरी के तटीय जिलों और पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर तथा सतारा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और 14 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी।

मौसम विभाग ने रविवार को ठाणे जिला और मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए पहले ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सतारा और कोल्हापुर में रविवार को घाट क्षेत्रों में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि 11 जुलाई से मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं और दो से तीन दिन तक इसका अधिक प्रभाव रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू