खेल की खबरें | वार्नर को अब भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिये टूर्नामेंट की चोटी की तीन टीमों को हराना होगा लेकिन टीम के कप्तान डेविड वार्नर का भरोसा है कि पूर्व चैंपियन ऐसा करने में सफल रहेगा।

दुबई, 25 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिये टूर्नामेंट की चोटी की तीन टीमों को हराना होगा लेकिन टीम के कप्तान डेविड वार्नर का भरोसा है कि पूर्व चैंपियन ऐसा करने में सफल रहेगा।

वार्नर ने हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजों की आत्ममुग्धता की भी बात की। सनराइजर्स की टीम शनिवार को 127 रन के अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य को भी हासिल करने में नाकाम रही थी।

यह भी पढ़े | MI vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सामने मुंबई इंडियंस को रोकने की चुनौती, शेख जाएद स्टेडियम में होगी दोनों टीमों के बीच भिडंत.

वार्नर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि टीम ऐसा करने (प्लेऑफ में पहुंचने) में सफल रहेगी। हमारे सामने अब तीन चुनौतीपूर्ण मैच हैं। एक यहां और दो शारजाह में। अगर हमें टूर्नामेंट जीतना है तो इन तीनों टीमों को हराना होगा और अगले तीन मैचों के लिये हम यही लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। ’’

सनराइजर्स के 11 मैचों में केवल आठ अंक हैं। उसे अगले तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलने हैं। उसे प्लेऑफ की संभावना बनाये रखने के लिये न सिर्फ इन तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी बल्कि बेहतर रन रेट भी हासिल करना होगा।

यह भी पढ़े | KXIP vs SRH 43rd IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया.

वार्नर ने कहा, ‘‘जहां तक हमारी बल्लेबाजी का सवाल है तो यह बेहद निराशाजनक रही। हम अपनी भूमिका सही तरह से नहीं निभा पाये। हम बीच में आत्मुगध हो गये। हमने इस मैच को पिछले मैच (राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत) की तरह नहीं लिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बल्लेबाज संभवत: यह सोचने लगे कि हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे और गेंदबाज हम पर हावी हो गये। क्रिकेट में ऐसा होता है जब आप विरोधी टीम को जरा सा मौका देते हैं और वह जल्द से जल्द उसका पूरा फायदा उठाना चाहता है। ’’

वार्नर ने अपने गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने पंजाब को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छी भूमिका निभायी और उन्हें 130 रन से कम स्कोर पर रोका। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\