खेल की खबरें | वार्नर को सनराइजर्स से रिटेन करने की उम्मीद नहीं, आईपीएल नीलामी में होंगे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर खुद को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूल में रखेंगे क्योंकि उनका मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें 2022 सत्र में टीम में बरकरार नहीं रखेगा।

मेलबर्न, 28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर खुद को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूल में रखेंगे क्योंकि उनका मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें 2022 सत्र में टीम में बरकरार नहीं रखेगा।

वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था लेकिन 2021 सत्र के यूएई चरण के आखिरी छह मैचों में उन्हें टीम में नहीं चुना गया था। इससे पहले टूर्नामेंट के भारतीय चरण के दौरान उनसे कप्तानी वापस ले ली गयी थी।

वार्नर ने ‘एसईएन’ रेडियो से कहा, ‘‘मैं नीलामी पूल में अपना नाम रखूंगा। हाल के आईपीएल संकेतों के अनुसार, मुझे सनराइजर्स द्वारा रिटेन (टीम में बरकरार रखना) नहीं किया जाएगा, इसलिए मैं एक नयी शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं।’’

वार्नर ने कहा कि सनराइजर्स की अंतिम एकादश से बाहर होने की स्थिति को उनके लिए ‘पचाना मुश्किल’ था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे जो तर्क दिया गया था उस पर हंसी आ रही थी कि दो खिलाड़ी मुझ से अच्छी तरह से गेंद को बल्ले से मार रहे थे।

आईपीएल नीलामी का आयोजन दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\