खेल की खबरें | वॉर्न का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा । वॉर्न का थाईलैंड में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था ।

मेलबर्न, छह मार्च आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा । वॉर्न का थाईलैंड में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था ।

आस्ट्रेलिया के सांसद और विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने ट्वीट किया कि वॉर्न के परिवार ने इसकी अनुमति दे दी है ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ मैने वॉर्न के परिवार से आज फिर बात की । उन्होंने शेन का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की अनुमति दे दी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विक्टोरिया के लोगों के लिये यह क्रिकेट, हमारे प्रांत और देश के लिये शेन के योगदान को श्रृद्धांजलि देने का मौका होगा ।’’

पुलिस ने वॉर्न के मौत की जांच शुरू कर दी है और उनकी पार्थिव देह सौंपने से पहले पोस्टमार्टम किया जायेगा ।

दुनिया भर से वॉर्न को श्रृद्धांजलि का सिलसिला जारी है । मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के बाहर वॉर्न की प्रतिभा पर लोग पुष्प चढा रहे हैं ।

एंड्रयूज ने यह भी ऐलान किया कि एमसीजी के ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम ‘एसके वॉर्न स्टैंड’ होगा । इसी मैदान पर उन्होंने हैट्रिक और 700वां टेस्ट विकेट लिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी