देश की खबरें | महाराष्ट्र के भिवंडी में भीषण आग लगने से गोदाम नष्ट, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखा इत्र और कार्डबोर्ड सहित काफी सामान जलकर खाक हो गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 19 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखा इत्र और कार्डबोर्ड सहित काफी सामान जलकर खाक हो गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भिवंडी निजामपुर सिटी नगर निगम (बीएनएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई-नासिक राजमार्ग पर येवई नाका के पास स्थित गोदाम में तड़के लगभग 4:30 बजे आग लगी थी। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन अग्निशमन विभाग के कर्मियों को आग बुझाने के लिए कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी और दोपहर एक बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भीषण आग लगने के कारण गोदाम में रखा इत्र, बॉडी स्प्रे, एचडीपीई ग्रैन्यूल्स (पेट्रोलियम से बना एक प्रकार का थर्मोप्लास्टिक पॉलीमर जो प्लास्टिक निर्माण में उपयोग होता है) और कार्डबोर्ड आदि जलकर खाक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें नजर आ रही थीं तथा रसायनों और प्लास्टिक के जलने के कारण वहां से दुर्गंध आ रही थी।

आसपास के निवासियों ने बताया कि हवा में घना काला धुआं छा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\