देश की खबरें | वाजे की गिरफ्तारी महाराष्ट्र पुलिस का अपमान है: शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने सोमवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया जाना महाराष्ट्र पुलिस का ‘‘अपमान’’ है।

मुंबई, 15 मार्च शिवसेना ने सोमवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया जाना महाराष्ट्र पुलिस का ‘‘अपमान’’ है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया कि जब महाराष्ट्र पुलिस की जांच करने की काबिलियत और बहादुरी को दुनियाभर में सराहा जा रहा है, तब एनआईए इस मामले की जांच कर रही है।

इसमें कहा गया कि यदि वाजे इस मामले में दोषी हैं, तो मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम हैं, लेकिन एनआईए ऐसा नहीं होने देना चाहता था।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि वाजे ने अन्वय नायक आत्महत्या मामले में जब से पत्रकार अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किया था, वह तभी से ‘‘भाजपा और केंद्र के निशाने पर’’ थे।

रायगढ़ पुलिस ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक और उसकी मां की आत्महत्या के संबंध में पिछले साल चार नवंबर को गोस्वामी और दो अन्य को गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के निकट विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में वाजे को शनिवार को गिरफ्तार किया था। कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं।

कार के मालिक एवं ठाणे के रहने वाले कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में भी वाजे की भूमिका सवालों के घेरे में है। हिरेन पांच मार्च को ठाणे जिले में मृत पाए गए थे। वाजे ने 63 कथित अपराधियों को मुठभेड़ में मारा है।

शिवसेना ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि जब राज्य पुलिस की जांच करने की काबिलियत और बहादुरी को दुनियाभर में सराहा जा रहा है, तो ऐसे में एनआईए जिलेटिन की 20 छड़ें मिलने के मामले की जांच कर रही है।

संपादकीय में कहा गया, ‘‘एनआईए द्वारा वाजे को गिरफ्तार किया जाना राज्य पुलिस का अपमान है और ऐसा जानबूझकर किया गया। जो लोग इस बात पर खुशी जता रहे हैं, वे राज्य की स्वायत्तता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’

मुखपत्र में सच के जल्द सामने आने की उम्मीद जताई गई है।

संपादकीय में कहा गया है कि राज्य सरकार ने विस्फोटकों से भरा वाहन मिलने और हिरेन की मौत के मामलों की जांच एटीएस को सौंप दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने विस्फोटकों के मामले की जांच एनआईए को सौंप दी।

शिवसेना ने कहा कि इसके लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं थी।

उसने कहा कि यह अब भी ‘‘रहस्य’’ है कि विस्फोटक पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) कैसे पहुंचे और उन्होंने (2019 में) 40 जवानों की जान ले ली।

उसने कहा, ‘‘कश्मीर घाटी में हर रोज विस्फोटक मिल रहे हैं। क्या एनआईए वहां जाकर भी जांच करती है?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी