देश की खबरें | वृंदावन के हिंदूवादी संगठन की योगी से मांग : होली समारोहों में मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक कथित हिंदूवादी संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ब्रज क्षेत्र में होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

मथुरा, दो मार्च उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक कथित हिंदूवादी संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ब्रज क्षेत्र में होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

धर्मरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ''पिछले दिनों बरेली में देखने में आया था कि मुस्लिम समाज के लोग हमारे लोगों को धमकियां दे रहे हैं। ऐसे में धर्मरक्षा संघ ने निर्णय लिया है कि हम ब्रज क्षेत्र में मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल, दाऊजी आदि तीर्थस्थलों पर होने वाले होली समारोहों के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएंगे।''

गौड़ ने कहा, ''सनातन समाज के लिए होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। हम बिल्कुल भी नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति होली के बहाने रंग व गुलाल बेचने का व्यापार करे और होली की भीड़ में घुसकर हुड़दंग करने का प्रयास करे।''

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा, ''मैं धर्मरक्षा संघ की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करता हूं कि जिस प्रकार जिहादियों और अलगाववादियों को गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में गरबा नृत्य से दूर रखा गया, उसी प्रकार ब्रजमंडल के प्रेम से परिपूर्ण पर्व होली से भी उन्हें दूर रखा जाए, क्योंकि जब उन्हें रंग-गुलाल से ऐतराज है, तो उनकी यहां क्या जरूरत है।''

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, ''यदि ये लोग (मुस्लिम समाज) हिंदू समाज को लिखित आश्वासन देते हैं, तो हमें उनके सम्मिलित होने पर कोई आपत्ति नहीं है। यदि हिंदू समाज चाहे तो ये लोग आ सकते हैं, वरना इन्हें दूर रखा जाए। सरकार इसका प्रबंध करे।''

कुछ इसी तरह का बयान श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े एक मुकदमे के वादी दिनेश शर्मा की ओर से भी आया है। शर्मा ने कई अन्य मौकों की तरह ही कथित रूप से इस बार भी मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर ब्रज की होली में मुसलमानों के शामिल होने पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

धर्मरक्षा संघ के बयानों पर शाही ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव एवं शाही ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष के पैरोकार तनवीर अहमद ने कहा, ''ब्रज में तो होली का पर्व प्यार और अपनेपन से मनाया जाता रहा है। यहां पूर्ण शांति और सौहार्द का वातावरण रहता है। सदियों से कभी किसी को किसी से शिकायत नहीं हुई।''

उन्होंने कहा, ''ब्रज में तो महाकवि रसखान और ताजबीबी जैसे कृष्णभक्तों के उदाहरण दिए जाते हैं। सरकार ने भी उनकी भावनाओं को मान देते हुए उनके समाधी-स्थलों का जीर्णोद्धार कराया है।''

अहमद ने कहा, ''हाल ही में संपन्न महाकुंभ के दौरान भी इंसानियत की मिसाल पेश की गई। मुस्लिमों ने स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को अपने धर्मस्थलों पर आश्रय दिया, उनके खानपान की व्यवस्था की। ब्रज में होली शांति और सौहार्द के साथ मनाई जाएगी। यहां आपस में गले मिलकर बधाईयां देने की परंपरा रही है। इस तरह के बयान भेद पैदा करने वाले हैं।''

उन्होंने कहा, ''यह उनका (धर्मरक्षा संघ) निजी बयान हो सकता है। उन्होंने सरकार से जिस तरह की मांग की है, उस पर जवाब देने का काम सरकार का है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी