देश की खबरें | हरियाणा के नौ जिलों में सरपंचों, पंचों के चुनाव के लिए मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नौ जिलों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंचों और पंचों को चुनने के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 12 नवंबर हरियाणा के नौ जिलों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंचों और पंचों को चुनने के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में 48,67,132 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि इन जिलों में 5,963 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 976 संवेदनशील और 1,023 बेहद संवेदनशील हैं। इन नौ जिलों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के लिए दूसरे चरण का मतदान नौ नवंबर को हुआ था।

पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था और दो नवंबर को सरपंचों एवं पंचों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

शेष जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 22 नवंबर को और ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के लिए 25 नवंबर को चुनाव होगा।

प्रत्येक चरण में मतदान के अंत में सरपंच और पंच के चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे, वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के परिणाम 27 नवंबर को तीनों चरणों के पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज