विदेश की खबरें | ध्रुवीकृत राष्ट्र में परिवर्तन का केवल एक रास्ता ‘‘मतदान’’ है : मिशेल ओबामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिशेल ओबामा ने राष्ट्रीय मतदान संगठन के लॉस एंजिलिस शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने और उसका विस्तार करने, इस गड़बड़ी से बाहर निकलने का सबसे अच्छा तथा एकमात्र रास्ता है।’’

मिशेल ओबामा ने राष्ट्रीय मतदान संगठन के लॉस एंजिलिस शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने और उसका विस्तार करने, इस गड़बड़ी से बाहर निकलने का सबसे अच्छा तथा एकमात्र रास्ता है।’’

मिशेल ने इसकी शुरुआत करने में मदद की थी।

उन्होंने ‘गेरीमैंडरिंग’ प्रथाओं और राज्यों में मतदान प्रतिबंधों आदि का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ हमारा लोकतंत्र कमजोर पड़ रहा है। ’’

‘गेरीमैंडरिंग’ से तात्पर्य चुनावी क्षेत्र के सीमा-परिवर्तन से है।

मिशेल ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार, व्यापक बंदूक हिंसा और कैपिटल हिल पर छह जनवरी को हुई हिंसा सहित कई घरेलू संघर्षों एवं विवादों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ कई बार चीजों को नजरअंदाज करना आसान होता है। ’’

उन्होंने कहा कि किसी को भी बाहर या घर पर बैठने का सुख हासिल नहीं है, क्योंकि ‘‘ यदि आप वोट नहीं करेंगे, तो अन्य लोग करेंगे।’’

मिशेल ओबामा ने कहा कि 2020 राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड स्तर पर मतदाताओं ने मतदान किया था, जबकि पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में प्राइमरी चुनाव में मतदान काफी कम हुआ।

मिशेल ने कहा, ‘‘ मैं हर उस अमेरिकी से विनती करना चाहती हूं जो हमारे लोकतंत्र की परवाह करते हैं कि वह नाराज या निराश न हो। मैं चाहती हूं कि आप सक्रिय रहें, हमें हमारे लोकतंत्र के बारे में सोचने का नजरिया बदलना होगा। हमें इसमें अपनी भूमिका भी बदलनी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर आवाज मायने रखती है और वोट मायने रखता है।’’

‘व्हेन वी ऑल वोट्’ के ‘कल्चर ऑफ डेमोक्रेसी समिट’ का समापन मिशेल ओबामा के भाषण के साथ हुआ। मिशेल ओबामा ने अमेरिका में योग्य मतदाताओं को पंजीकृत करने में मदद करने के लिए 2018 में ‘व्हेन वी ऑल वोट’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड