देश की खबरें | राज्य सभा के चार सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव में राज्यसभा के चार सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हुआ जहां मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी अपनी वाईएसआर कांग्रेस के विधायकों के साथ सबस पहले मतदान किया।

जियो

अमरावती, 19 जून आंध्र प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव में राज्यसभा के चार सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हुआ जहां मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी अपनी वाईएसआर कांग्रेस के विधायकों के साथ सबस पहले मतदान किया।

मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई।

यह भी पढ़े | Reliance Is Net-Debt Free: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाने के बाद कंपनी का शुद्ध ऋण शून्य.

सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने विधानसभा पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू किया।

विधायकों को समूहों में बांटा गया था और प्रत्येक समूह के लिए एक प्रत्याशी निर्धारित किया गया था जिसके पक्ष में उन्हें मतदान करना था।

यह भी पढ़े | India-China Border Clash: आरजेडी को नहीं मिला पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक का न्योता, तेजस्वी यादव बोले-राजनाथ सिंह बताएं RJD को क्यों नहीं बुलाया गया .

चारों रिक्त सीटों के लिए वाईएसआर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और 175 सदस्यीय विधानसभा में 151 विधायकों की संख्या बल के साथ सभी सीटों पर उसका आराम से जीतना तय है।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है जिसके कारण चुनाव कराने पड़े। उसे महज 20 मत मिल सकते हैं जो जरूरी संख्या से कम से कम 16 कम है।

सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों के मतदान कर लेने के बाद तेदेपा के सदस्य दोपहर तक मतदान संबंधी औपचारिकता पूरी कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\