जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया का तीसरी तिमाही का घाटा कम होकर 6,609.3 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 6,609.3 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 6,609.3 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 11,117.3 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

एकीकृत आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का घाटा 6,609.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,985.9 करोड़ रुपये था।

कंपनी की प्रति ग्राहक आय (एआरपीयू) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 173 रुपये रही, जो जुलाई-सितंबर तिमाही में 166 रुपये थी।

क्रमिक आधार पर यह 4.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक (सीईओ) अधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि कंपनी निवेश बढ़ा रही है और आने वाली तिमाहियों में पूंजीगत व्यय की गति में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों को लक्ष्य करके 5जी सेवाओं की चरणबद्ध शुरुआत भी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now