जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया का घाटा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कम होकर 7,218 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में कम होकर 7,218.2 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में कम होकर 7,218.2 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 50,897.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसका कारण कानूनी बकाया भुगतान के लिये किया गया प्रावधान था।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

वोडाफोन आइडिया की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब 3 प्रतिशत घटकर 10,830.5 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11,146.4 करोड़ रुपये थी।

वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवीन्द्र टक्कर ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित चुनौतियां बनी हुई है, लेकिन दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार के साथ पुनरूद्धार के संकेत दिखे हैं।

यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी रणनति और लागत को युक्तिसंगत बनाने का काम शुरू किया है। उसका बढ़ते बचत के रूप में सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है।’’

कंपनी के ग्राहकों की संख्या चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर 27.18 करोड़ रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में 27.98 करोड़ थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\