जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया ने अपने 3जी ग्राहकों को 4जी पर स्थानांतरित करना शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने महत्वपूर्ण बाजारों में अपने 3जी ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने महत्वपूर्ण बाजारों में अपने 3जी ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।

कंपनी ने कहा है कि वह अपने 2जी ग्राहकों को 4जी पर स्थानांतरित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है, लेकिन वह 2जी ग्राहकों को मूल वॉयस आधारित सेवाएं जारी रखेगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए भेजी जाएंगी CAPF की 300 कंपनियां, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला.

कंपनी ने रविवार को बयान में कहा, ‘‘2जी ग्राहकों को बेसिक वॉयस सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन 3जी डेटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सभी बाजारों में चरणबद्ध तरीके से 4जी में स्थानांतरित किया जाएगा।’’

वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रविंदर टक्कर ने कहा कि हमारे पास देश में सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम है। इसमें से ज्यादातर स्पेक्ट्रम को पहले ही 4जी के अनुकूल (रि-फार्म्ड) किया जा चुका है। ऐसे में वीआईएल अपने 2जी और 3जी ग्राहकों को द्रुत गति की 4जी सेवाओं में स्थानांतरित करने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में है।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एकीकरण पूरा हो गया है। हमने पहले ही अपनी 4जी सेवा का दायरा एक अरब भारतीयों की आबादी तक पुहंचा दिया है। अब ग्राहक देशभर में तेज गति की डेटा सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

जून के अंत तक कंपनी के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 30.5 करोड़ थी। इसमें से उसके नेटवर्क पर 11.6 करोड़ मोबाइल ब्रॉडबैंक ग्राहक हैं। इनमें से 10.4 करोड़ 4जी और शेष 3जी नेटवर्क पर हैं। वीआईएल ने कहा कि वोडाफोन और आइडिया के नेटवर्क के एकीकरण से आधुनिक प्रौद्योगिकियों के जरिये उसकी 4जी क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया