देश की खबरें | विझिंजम बंदरगाह को निर्माण के अगले दो चरणों के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिली : केरल के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के विझिंजम बंदरगाह को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से 'ट्रांसशिपमेंट हार्बर' के निर्माण के अगले दो चरणों के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है।

तिरुवनंतपुरम, 11 मार्च केरल के विझिंजम बंदरगाह को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से 'ट्रांसशिपमेंट हार्बर' के निर्माण के अगले दो चरणों के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस उपलब्धि को हासिल किये जाने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस मंजूरी से बंदरगाह का निर्माण कार्य 2028 तक पूरा होना सुनिश्चित होगा, जोकि "अपने निर्धारित समय से काफी पहले" होगा।

उन्होंने 'एक्स' पर कहा, "केरल के समुद्री क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि विझिंजम बंदरगाह को विकास के अगले दो चरणों के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि बंदरगाह 2028 तक पूरा हो जाएगा, जो कि अपने निर्धारित समय से काफी पहले है, जिससे समुद्री व्यापार और औद्योगिक विकास के लिए नए अवसर खुलेंगे।"

गहरे पानी के इस बंदरगाह का विकास अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) द्वारा किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now