खेल की खबरें | विवेक सिंह का शतक, बंगाल ने झारखंड को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विवेक सिंह के 64 गेंदों पर नाबाद 100 रन की मदद से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप बी में झारखंड को 16 रन से हराया जो उसकी लगातार दूसरी जीत है।

कोलकाता, 12 जनवरी विवेक सिंह के 64 गेंदों पर नाबाद 100 रन की मदद से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप बी में झारखंड को 16 रन से हराया जो उसकी लगातार दूसरी जीत है।

विवेक ने अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाये। उन्होंने श्रीवत्स गोस्वामी (27) के साथ पहले विकेट के लिये 60 रन जोड़े जिससे बंगाल ने ईडन गार्डन्स में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 161 रन बनाये। इन दोनों के अलावा केवल मनोज तिवारी (12) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

झारखंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 145 रन ही बना पायी। झारखंड ने सलामी बल्लेबाज आनंद सिंह (13) का विकेट तीसरे ओवर में गंवा दिया।

कप्तान इशान किशन (22) और विराट सिंह (47) ने दूसरे विकेट के लिये 38 रन जोड़े लेकिन ये दोनों तेजी से रन नहीं बना पाये। निचले क्रम में उत्कर्ष सिंह ने 28 रन बनाये जिससे हार का अंतर ही कम हुआ। बंगाल की तरफ से इशान पोरेल ने 34 रन देकर तीन विकेट लिये।

ग्रुप बी के एक अन्य मैच में हैदराबाद ने ओड़िशा को छह रन से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर आठ विकेट पर 153 रन बनाये। उसकी तरफ से तिलक वर्मा ने 44 और तन्मय अग्रवाल ने 34 रन का योगदान दिया।

ओडिशा की टीम गोविंदा पोद्दार के 50, सुभ्रांश सेनापति के नाबाद 43 और राजेश धूपर के नाबाद 30 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन तक ही पहुंच पायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\