देश की खबरें | गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौटा विस्तारा का विमान, घटना की जांच करेगा डीजीसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भुवनेश्वर जा रहा एक विस्तारा विमान तकनीकी खराबी (हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या) के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटा और डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी भुवनेश्वर जा रहा एक विस्तारा विमान तकनीकी खराबी (हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या) के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटा और डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि विमान में दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। उन्होंने बताया कि इसमें करीब 140 यात्री सवार थे ।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्तारा का ए320 विमान वीटी-टीएनवी हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण वापस लौटा। उन्होंने बताया कि विमान को प्राथमिकता के आधार पर दिल्ली हवाईअड्डे पर उतारा गया।

अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच करेगा।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मामूली तकनीकी खराबी का पता चला था।

प्रवक्ता ने कहा, "एहतियात के तौर पर, पायलटों ने पीछे मुड़ने का फैसला किया और विमान दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। तुरंत एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो जल्द ही रवाना होगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\