जरुरी जानकारी | विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का शेयर अपने पहले दिन के कारोबार में 47 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 99 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 47 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 99 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 47 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 64.94 प्रतिशत के उछाल के साथ 163.30 रुपये पर कारोबार शुरू किया। फिर यह 66.11 प्रतिशत चढ़कर 164.45 रुपये पर पहुंच गए। अंत में यह 47.40 प्रतिशत चढ़कर 145.93 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 66.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 165 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और अंत में 46.26 प्रतिशत के उछाल के साथ 144.80 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,818.93 करोड़ रुपये है।

बीएसई पर दिन में कंपनी के 24.42 लाख शेयरों और एनएसई पर 3.34 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 87.81 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 308.88 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

जोधपुर की कंपनी को केंद्र एवं राज्य सरकार के लिए प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के डिजायन एवं निर्माण का अनुभव है। कंपनी इस समय नौ राज्यों में कई परियोजनाओं पर काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now