आंबेडकर और सूरजमल की प्रत‍िमाएं लगाए जाने को लेकर राजस्‍थान के नदबई कस्‍बे में हिंसा

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में भीमराव आंबेडकर और महाराजा सूरजमल की प्रतिमाएं लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार देर रात हिंसा में तब्दील हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

(Photo Credit: Twitter)

भरतपुर, 13 अप्रैल : राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में भीमराव आंबेडकर और महाराजा सूरजमल की प्रतिमाएं लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार देर रात हिंसा में तब्दील हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और भरतपुर-नदबई राज्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, घटना नदबई के बेलारा गांव की है, जहां बेलारा चौराहे पर 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है, लेकिन जाट समाज इस स्थान पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाना चाहता है.

भरतपुर के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने नदबई कस्बे के कुम्हेर चौराहा, बेलारा चौराहा और नगर चौराहा पर भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल, भीम राव आंबेडकर और भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय क‍िया था, लेक‍िन नौ अप्रैल को जाट समाज के लोगों ने प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने गांव के मुख्य स्थान बेलारा चौराहा पर आंबेडकर की जगह सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग की. यह धरना 10 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह द्वारा प्रतिमाओं की जगह बदलने की मांग को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद वापस ले लिया गया था. जाट समाज के लोगों को जब पता चला कि उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी, तो तनाव बढ़ गया, क्योंकि विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार शाम नदबई में प्रेस कांफ्रेस के जरिये घोषणा की कि बेलारा चौराहा पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यह भी पढ़ें :Noida Lift Stuck For 2 Hours: Golf Gardenia Society के लिफ्ट में फंसे रहे एक ही परिवार के आठ सदस्य, देखें Video

नदबई के सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जोगेंद्र सिंह ने कहा कि उग्र ग्रामीणों को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. नदबई पंचायत समिति के उप प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा, “हमें किसी जाति से ईर्ष्या नहीं है, लेकिन हम मुख्य चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे हैं.” अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव है, वहां पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, “स्थिति अब नियंत्रण में है.”

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड