देश की खबरें | बंगाल के अस्पताल में अपर्याप्त चिकित्सा सेवा को लेकर हिंसा, चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों पर हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब कथित अपर्याप्त चिकित्सा सेवाओं को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बर्धमान (पश्चिम बंगाल), 24 जनवरी पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब कथित अपर्याप्त चिकित्सा सेवाओं को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान लोगों के एक समूह ने चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया।
घटना की शुरुआत तब हुई जब पूर्वी बर्धमान के शक्तिगढ़ में स्वेतिपल्ली के एक युवक को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज से असंतुष्ट मरीज के कुछ परिजन और दोस्तों ने कथित तौर पर अस्पताल के अधिकारियों के साथ जबरदस्त बहस की।
अस्पताल अधीक्षक शकुंतला सरकार ने कहा, ‘‘ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन समूह आक्रामक हो गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, चिकित्सकों और कर्मचारियों को घसीटा, उन्हें पीटा तथा अस्पताल की संपत्ति को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया।’’
इस झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसकी सत्यता की पुष्टि ‘पीटीआई-’ नहीं करती।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)