देश की खबरें | बरेली में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू ने फेसबुक पर एक मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट साझा की थी।

पुलिस के अनुसार जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू ने फेसबुक पर एक मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट साझा की थी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि बरेली पुलिस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से एक वीडियो भोजीपुरा पुलिस को भेजी गयी थी। भोजीपुरा थाने के एक उप निरीक्षक द्वारा जांच में पता चला कि गुड्डू के मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की गयी है।

भोजीपुरा थाने के उपनिरीक्षक मोदी सिंह की ओर से गुड्डू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक भावना आहत करना) 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 67 आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

उन्‍होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को बैकुंठापुर फाटक के पास से ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने पुलिस पूछताछ में भड़काऊ पोस्ट साझा करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार प्रधान के खिलाफ वर्ष 2021 में सरकारी कार्य मे वाधा डालने, बलवा समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें