जरुरी जानकारी | विक्रम सोलर ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विक्रम सोलर ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज जमा कराए हैं।
नयी दिल्ली, 24 मार्च विक्रम सोलर ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज जमा कराए हैं।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
विक्रम सोलर ने कहा कि वह आईपीओ के तहत 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी के मौजूदा शेयरधारक 50,00,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।
विक्रम सोलर देश की प्रमुख सौर मॉड्यूल विनिर्माता है। यह सोलर फोटो-वोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल्स का उत्पादन करती है।
कंपनी का अमेरिका में बिक्री कार्यालय और चीन में खरीद कार्यालय है। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 तक 32 देशों के ग्राहकों को पीवी मॉड्यूल्स की आपूर्ति की है।
भारत में कंपनी के ग्राहकों में एनटीपीसी, रेज पावर इन्फ्रा, एम्प एनर्जी इंडिया, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. आदि शामिल हैं।
कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)