देश की खबरें | विक्रम मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री से रेजिडेंट डॉक्टरों का भत्ता बढ़ाने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से कोविड-19 महामारी के दौरान मेडिकल कॉलेजों में काम कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों का भत्ता बढ़ाने की मांग की है।

अमृतसर, तीन जुलाई शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से कोविड-19 महामारी के दौरान मेडिकल कॉलेजों में काम कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों का भत्ता बढ़ाने की मांग की है।

पूर्व मंत्री ने रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा चुकाए जाने वाले वार्षिक शुल्क में भी छूट प्रदान करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में काम करने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों से बहुत ‘‘ज्यादा शुल्क’’ लिया जा रहा है और दिल्ली तथा पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों की तुलना में ‘कम’ भत्ता दिया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों को पड़ोसी राज्यों की तुलना में ज्यादा छात्रावास शुल्क भी देना पड़ता है।’’

यह भी पढ़े | Delhi NCR Earthquake: भूकंप से फिर दहला दिल्ली-एनसीआर, डरकर लोग घरों से निकले बाहर.

मजीठिया ने कहा कि अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट के मेडिकल कॉलेजों में सालाना दो लाख रुपये शुल्क लिया जाता है जबकि पड़ोसी राज्यों में केवल 20,000 से 40,000 बीच ही शुल्क लगता है ।

उन्होंने कहा कि पंजाब में रेजिडेंट डॉक्टरों को हर महीने 49,000 रुपये भत्ता मिलता है जबकि पड़ोसी राज्यों में उन्हें 80,000 से 99,000 रुपये तक प्रति महीने भत्ता प्रदान किया जाता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पंजाब के स्वास्थ्य तंत्र और मरीजों की देखभाल के हित में इन ‘विसंगतियों’ को सुधारने का आग्रह किया और कहा कि डॉक्टरों का भत्ता तत्काल हर महीने एक लाख रुपये कर देना चाहिए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\