देश की खबरें | विजेंदर का अगला पेशेवर मुकाबला गोवा में कैसीनो जहाज की छत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला अगले महीने गोवा में एक कैसीनो जहाज की छत पर होगा। इस मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है।

नयी दिल्ली, एक मार्च भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला अगले महीने गोवा में एक कैसीनो जहाज की छत पर होगा। इस मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है।

पैंतीस साल के गत डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर ने नवंबर 2019 में घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन चार्ल्स अदामु को दुबई में हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस भारतीय मुक्केबाज ने किसी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है।

विजेंदर के प्रमोटर आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशंस ने बयान में कहा, ‘‘अपनी तरह का यह पहला मुकाबला मेजिस्टिक प्राइड कैसीनो जहाज की छत पर होगा।’’

मैजीस्टिक प्राइड गोवा के पणजी में मांडवी नदी के किनारे खड़ा जहाज है।

आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह मुकाबला नियमित पेशेवर मुकाबले के पारंपरिक आयोजन से अलग होगा जिसमें दर्शकों को वेगास शैली के मुक्केबाजी मुकाबले जैसी चमक-धमक और ग्लैमर देखने को मिलेगा।’’

विजेंदर ने कहा कि वह इस नए अनुभव को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी चीज है जो भारत में पहले कभी नहीं हुई और इस बेजोड़ पेशेवर मुकाबले का हिस्सा बनने की मुझे खुशी है। मैं उत्साह से भरा हूं और रिंग में उतरने के लिए बेताब हूं। मैं कड़ी ट्रेनिंग करके खुद को मुकाबले के लिए फिट रख रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी